प्रेगनेंसी कितने दिन में पता चलती है | प्रेगनेंसी टेस्ट कब करे जानिए

गर्भधारण के लिए प्रयास करने वाली हर महिला को यह जानने की उत्सुकता रहती है की वो प्रेगनेंसी टेस्ट कब करे और आखिर प्रेगनेंसी कितने दिन में पता चलती है।

प्रेगनेंसी (pregnancy) का पता लगाने के लिए कई सारे माध्यम है। पर आपको प्रेगनेंसी टेस्ट कब करे जिससे सही रिजल्ट मिले यह पता होना बहुत ही जरूरी होता है। प्रेगनेंसी टेस्ट का सचोट रिजल्ट तब ही मिलता है जब उन्हें सही समय पर किया जाये। कई बार गलत समय और गलत तरीके से प्रेगनेंसी टेस्ट करने से रिजल्ट गलत भी आ सकता है।

इस लिए प्रेगनेंसी किट से टेस्ट पीरियड मिस होने से पहले, पीरियड मिस होने के बाद, या सेक्स करने के कितने दिन के बाद किया जाये यह आपको पता होना चाहिए।

प्रेगनेंसी टेस्ट कब करे | प्रेगनेंसी कितने दिन में पता चलती है

प्रेगनेंसी कितने दिन में पता चलती है

गर्भधारण (प्रेगनेंसी) के conform की अगर बात की जाये तो प्रेगनेंसी कंसीव हुई है या नहीं इनका सचोट परिणाम आपको आपके पीरियड मिस होने के बाद ही मिल सकता है।

इसके अलावा अगर आपको पीरियड मिस होने से पहले प्रेग्नेंट होने के लक्षण दिखाई दे रहे है। तो आप अपने पीरियड मिस होने से पहले ही अपनी प्रेगनेंसी का पता लगा सकते हो।

आप इन्हे प्रेगनेंसी के शुरुआती लक्षण भी कह सकते हो। पर यह लक्षण ओवुलेशन के लक्षणों से थोड़े अलग होते है। गर्भधारण के बाद पाचनक्रिया मंद हो सकती है जिस से आपको पाचन से लगती समस्या जैसे की गैस, कब्ज, ब्लोटिंग की शिकायत रहती है।

ये early pregnancy symptoms (प्रेगनेंसी के शुरुआती लक्षण) होते है। कई महिलाओ को गर्भधारण के तुरंत बाद ही पाचन और कब्ज की समस्या होने लगती है जिस से उनको प्रेगनेंसी टेस्ट करने से पहले ही गर्भधारण का पता चल जाता है।

प्रेग्नेंट होने के लक्षण – pregnancy symptoms in hindi

तो चलिए अब ये जान लेते है की प्रेग्नेंट होने के लक्षण क्या क्या होते है।

1. पीरियड का मिस होना

2. हल्का सा रक्तस्त्राव होना

3. मॉर्निंग सिकनेस होना     

4. मूड स्विंग होना   

5. थकान महसूस करना    

6. उलटी होना     

7. शरीर का तापमान बढ़ जाना     

8. स्तन और निप्पल में दर्द होना    

9. बार बार पेशाब आना  

10. गंध में बदलाव  

11. खाने की इच्छा ने बदलाव  

12. पाचन और कब्ज की समस्या 

अगर आपको अपने पीरियड मिस होने से पहले और सेक्स करने के कुछ दिन बाद ऊपर दिए गए लक्षण दिखाई दे रहे है तो हो सकता है की आप प्रेग्नेंट हो।

प्रेगनेंसी का सही पता आपको प्रेगनेंसी टेस्ट करने के बाद ही मिलता है।

आपको अपने पीरियड के मिस होने के बाद प्रेगनेंसी टेस्ट करने से या खून की जाँच करने से पता चलेगा।

प्रेगनेंसी टेस्ट कब करे

अगर महिला regular period में होती है और अगर उनका period miss हो जाये तो ये संकेत देता है की शायद वो महिला गर्भवती है। तो अगर महिला का पीरियड मिस होता है तो उनके 1 हप्ते के बाद प्रेगनेंसी टेस्ट करना चाहिए। क्युकी इस समय हमारे शरीर में HCG की मात्रा ज्यादा होती है और यूरिन के जरिये प्रेगनेंसी टेस्ट किया जाता है और हमें प्रेगनेंसी है या नहीं ये पता चलता है।

अगर आप इस से भी पहले प्रेगनेंसी टेस्ट करना चाहती है तो आप सेक्स के कम से कम 2 हप्ते के बाद प्रेगनेंसी टेस्ट कर सकती है और आपको सुबह की यूरिन से ही प्रेगनेंसी टेस्ट करना चाहिए क्युकी सुबह के टाइम में यूरिन में HCG की मात्रा ज्यादा होती है।

महिला को अपने यूरिन के जरिये घर पे ही प्रेगनेंसी टेस्ट किट का सही रिजल्ट मिल जायेगा इसके लिए उनको खून की जाँच करवाने की जरूरत नहीं होती है।

प्रेगनेंसी टेस्ट किट क्या है – what is pregnancy test kit?

प्रेगनेंसी किट एक तरह की pregnancy को conform करने का साधन है। जिसकी मदद से आप घर बैठे बिना डॉक्टर के अपनी pregnancy का पता लगा सकते हो। इस किट में आपको दी चिप पे अपने पेशाब (urine) की कुछ बुँदे डालनी होती है और यह आपके HCG hormones की जाँच करती है। जिससे आपको घर पे ही प्रेगनेंसी का पता लग सकता है।

प्रेगनेंसी टेस्ट किट कैसे काम करता है

ज्यादातर प्रेगनेंसी टेस्ट किट में टेस्ट करने के लिए महिला के यूरिन (पेशाब) में मौजूद गर्भावस्था हॉर्मोन, ह्यूमन कोरियोनिक गोनाडोट्रॉफिन (HCG) की मात्रा को मापा जाता है।

इसके लिए आपको प्रेगनेंसी टेस्ट करने के लिए अपने पीरियड मिस होने के 1 हप्ते बाद सुबह के यूरिन की बुँदे किट की स्ट्रिप पर डालनी होती है। यह स्ट्रिप यूरिन में मौजूद HCG के अनुसार अपना कलर बदल देती है जिससे आपको रिजल्ट समझने में सहायता मिलती है।

लगभग केसो में यह किट 99 % सही रिजल्ट ही बताती है पर मेने जैसे पहले भी कहा वैसे की यह निर्भर करता है की आप किस वक्त और कोनसे दिन पे प्रेगनेंसी टेस्ट कर रहे हो।

पीरियड मिस होने के कितने दिन बाद प्रेगनेंसी टेस्ट करे

अगर महिला regular period में होती है और अगर उनका period miss हो जाये तो ये संकेत देता है की शायद वो महिला गर्भवती है। तो अगर महिला का पीरियड मिस होता है तो उनके 1 हप्ते के बाद प्रेगनेंसी टेस्ट करना चाहिए। क्युकी पीरियड मिस होने के 7 दिन बाद प्रेगनेंसी के लक्षण दिखाई देते है।

पीरियड मिस होने से पहले प्रेगनेंसी टेस्ट कब करे

अगर महिला को पीरियड मिस होने से पहले कुछ लक्षण दिखाई देने लगते है जैसे की,  

  • वोमिटिंग होना
  • जी मचलाना
  • अजीब सी गंध आना
  • मूड स्विंग होना
  • पीरियड की डेट नजदीक आने पर भी पीरियड ना होना
  • पेडू में हल्का दर्द होना

In Conclusion

तो हमने इस आर्टिकल में प्रेगनेंसी कितने दिन में पता चलती है और प्रेगनेंसी टेस्ट कब करे, प्रेग्नेंट होने के लक्षण – pregnancy symptoms in hindi यह जाना। मतलब की अगर आपको अपनी प्रेगनेंसी का पता करना है तो आपको कम से कम अपने पीरियड मिस होने के बाद प्रेगनेंसी टेस्ट करना चाहिए या फिर सेक्स करने के कम से कम 2 हप्ते बाद प्रेगनेंसी टेस्ट करना पड़ेगा। तब ही आपको प्रेगनेंसी का पता लगेगा।

यह भी पढ़े :

गर्भ कब ठहरता है | पीरियड्स के कितने दिन बाद प्रेग्नेंसी होती है

Leave a Comment

Ads Blocker Image Powered by Code Help Pro

Ads Blocker Detected!!!

We have detected that you are using extensions to block ads. Please support us by disabling these ads blocker.