प्रेगनेंसी में सुबह नाश्ते में क्या खाना चाहिए

प्रेगनेंसी हर महिला के लिए एक सुखद अनुभव होता है। ऐसे में उनको छोटी छोटी चीजों में भी बहुत सावधानी बरतनी पड़ती है। सोने, उठने, बैठने से लेकर खाने तक की हर चीजों में ध्यान रखना पड़ता है क्युकी इन सभी चीजों का गर्भ में पल रहे शिशु पर सीधा ही असर होता है। ऐसे में हर महिला को सुबह उठते ही एक सवाल होता है की प्रेगनेंसी में सुबह नाश्ते में क्या खाना चाहिए? और प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए?

प्रेगनेंसी के शुरूआती 3 महीने हर महिला के लिए बहुत ही नाजुक होते है क्युकी इस दौरान उनको हर छोटी से छोटी चीज में सावधानी रखनी पड़ती है। पहले 3 महीने में महिला के शरीर में hormonal changes होने के कारण उनको बेचैनी, मितली, कमजोरी feel होती है ऐसे में doctors उनको संतुलित और हेल्थी आहार खाने को कहते है। प्रेगनेंसी के दौरान महिला को पुरे दिन energy चाहिए होती है इस लिए उनका सुबह का नास्ता ऐसा होना चाहिए जिनसे उनका पूरा दिन अच्छे से energetic रहे और शिशु को भी पर्याप्त मात्रा में energy मिले।

प्रेगनेंसी में सुबह नाश्ते में क्या खाना चाहिए

सबसे पहले तो यह जान लेते की,

प्रेगनेंसी में आहार का महत्व

प्रेगनेंसी में आहार का महत्व बहुत ही मायने लगता है। प्रेगनेंसी में पौष्टिक और संतुलित आहार माँ और शिशु दोनों को स्वस्थ रखता है। प्रेगनेंसी में महिला को संतुलित आहार लेना चाहिए जिसमे, विटामिन्स, आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट, फैट, मिनरल्स भरपूर और सही मात्रा में हो। प्रेगनेंसी में संतुलित आहार इस लिए जरुरी है क्युकी प्रेगनेंसी के दौरान महिला को अपने शरीर के साथ साथ उनके गर्भ में पल रहे शिशु को भी आवश्यक पोषकतत्व की कमी को पूर्ण करना होता है।

इसलिए महिलाओ अपनी गर्भवस्था के दौरान संतुलित और पौष्टिक आहार जरूर लेना चाहिए।

प्रेगनेंसी में जरुरी पोषक तत्व

जैसे हमने ऊपर जाना प्रेगनेंसी में गर्भ में पल रहे शिशु के अच्छे विकास के लिए महिला को nutritional food का सेवन करना चाहिए। प्रेगनेंसी में जरुरी पोषक तत्व है जिसमे,

  • कार्बोहाइड्रेट्स,
  • विटामिन्स,
  • कैल्सियम,
  • मैग्नेसियम,
  • प्रोटीन,
  • मिनरल्स,
  • फैट,
  • आयरन,
  • आयोडीन,
  • फोलिक एसिड

यह सब चीजे शामिल होनी चाहिए। ऐसा संतुलित आहार लेने से शिशु का शारीरक और मानसिक विकास अच्छे से होता है। जो भी महिलाये उनकी प्रेगनेंसी के दौरान इन चीजों का अच्छे से सेवन नहीं करती है उनके बच्चे में कभी कभी कोई शारीरक या मानसिक कमी होने की संभावना रहती है।

प्रेगनेंसी में सुबह नाश्ते में क्या खाना चाहिए

आपको यहाँ पर कुछ foods के नाम दिए गए जिसे आप अपनी प्रेगनेंसी में सुबह नाश्ते में खा सकते है जो पोषकतत्वों से भरपूर है।

  1. भिगोये हुए बादाम बादाम में हर तरह के नुट्रिशन्स होते है जो आपको energy के साथ साथ फाइबर, फोलिक एसिड, विटामिन E, प्रोटीन देगा। आप बादाम को भिगोकर ही सेवन करे इनसे उनका फायदा दोगुना मिलेगा। कच्चे बादाम पचने में भारी होते है।
  2. भिगोई हुए किशमिश किशमिश में आयरन की मात्रा भरपूर होती है यह आयरन के साथ साथ हीमोग्लोबिन को भी बढ़ाने में मदद करती है। आप रात को थोड़ी सी किशमिश को भिगोकर उनका सेवन सुबह सुबह कर सकते है।
  3. दूध और डेरी प्रोडक्ट्स – दूध में कैल्शियम और प्रोटीन यही मात्रा में मिल जाता है सुबह सुबह आप अगर दूध का सेवन करते है तो यह आपको बहुत एनर्जी देगा। आप कच्चा दूध न पीकर हल्का गुनगुने दूध का सेवन करे इससे आपको गैस, अपचा की समस्या भी नहीं रहती। इसके अलावा आप दही, पनीर का सेवन भी कर सकती है। हो सके उतना प्रेगनेंसी में चाय को avoid करे उनकी जगह पर दूध पिए।
  4. सेब – प्रेगनेंसी में हर महिला को हररोज एक सेब का सेवन जरूर करना चाहिए क्युकी सेब में से आपको हर एक nutrition मिल जाते है। सेब में जरुरी पोष्टत्व होते है जो आपके साथ साथ पेट में पल रहे शिशु को भी nutrition देते है। सेब में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है जिनसे आपको कब्ज की समस्या नहीं रहती।
  5. हरे पत्तेदार सब्जिया – प्रेगनेंसी में जितना हो सके उतना हरी पत्तेदार सब्जिया का सेवन करना चाहिए। हरी सब्जिया फाइबर से भरपूर होती है इस लिए कब्ज, अपचा जैसी समस्या नहीं होती है। पत्तेदार सब्जिओ में पालक, मेथी, ब्रोकोली, बीन्स यह सब बहुत ही गुणकारी होते है। इसमें आयरन की मात्रा अच्छी होती है। आप प्रेगनेंसी में बैगन, करेला और कच्ची सब्जिओ का सेवन न करे यह नुक्शानदायक होता है।
  6. फ्रूट्स और जूस – फ्रूट्स में नुट्रिशन्स के साथ साथ पानी की मात्रा अच्छी होती है जो आपको पोषण के साथ साथ hydrate भी रखता है। खट्टे फलो में विटमिन c होता है जो आपके बच्चे के विकास के लिए जरुरी होता है। आप संतरे, मोसम्बी, सेब, नाशपती, कीवी, तरबूज जैसे फलो का सेवन कर सकती है। प्रेगनेंसी के दौरान आप पपीता, अनानास और अंगूर का सेवन बिलकुल न करे। इनके अलावा आप फ्रूट्स के जूस भी पी सकते है।
  7. नारियल पानी – प्रेगनेंसी में पानी की कमी होना आम बात है ऐसे में नारियल पानी पिने से आपको प्रेगनेंसी में पानी की कमी नहीं होगी। नारियल पानी में जरुरी मिनरल्स और पोषकतत्व मिल जाते है और इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स होते है जिससे महिला को उलटी, मितली, सिरदर्द और सुबह के समय जो मॉर्निंग सिकनेस होती है इनसे छुटकारा मिलता है।
  8. गुनगुना पानी – प्रेग्नेंट महिला अगर सुबह उठकर गुनगुना पानी पिए तो उनका पाचन अच्छे से होता है। गुनगुना पानी पिने से body detox होता है।
  9. प्रोटीनयुक्त आहार – प्रेगनेंसी में महिला को प्रोटीन अपने आहार में जरूर लेना चाहिए। प्रोटीन बच्चे के शारीरक विकास के लिए बहुत ही जरुरी होता है। प्रोटीन बच्चे को एनर्जी देने में और नयी मासपेशिया और कोशिकाओं के निर्माण में बहुत ही मदद करता है। इस लिए अपनी डाइट में आप प्रोटीनयुक्त खाने को अवश्य शामिल करे।

प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए?

प्रेगनेंसी में सुबह नाश्ते में क्या खाना चाहिए – ज्यादातर महिलाओ को सुबह सुबह उठते ही मितली जैसा होता है ऐसे में उनको सुबह कुछ भी खाने का मन नहीं करता है। आपको यहाँ पर कुछ खाने की चीजे बताई गयी है जिससे आपको एनर्जी भी मिलेगी और आपको अच्छा भी लगेगा।

  • फ्रूट्स
  • फ्रूट जूस
  • नट्स
  • सीड्स
  • ओट्स और दलिया
  • खाखरा
  • मखाना

प्रेगनेंसी में सुबह कितने बजे उठना चाहिए

आप अपनी प्रेगनेंसी में सुबह सुबह 6 से 7 बजे उठ सकती है और उठके नाह-धोके पूजापाठ करना चाहिए जिससे आपका दिन अच्छा जाता है और पेट में पल रहे शिशु को भगवान का आशीर्वाद भी मिल जाता है। वैसे एक बात आपको याद रखनी है की आपको कम से कम 8 घंटे की नींद अवश्य लेनी है जिससे आपके शरीर का संतुलन बना रहे। अगर आप रात को देर से सोती है तो फिर आप सुबह देर से उठ सकती है।

गर्भावस्था में रखे इन बातों का खास ध्यान

गर्भवस्था में महिला को हर एक बाबत में सावचेत रहना पड़ता है क्युकी छोटी सी भी लापरवाही उनको बहुत भारी पड सकती है। अगर प्रेग्नेंट महिलाये निचे बताई गयी बातो का ध्यान रखती है तो उनको स्वस्थ शिशु प्राप्त होता है।

  • प्रेग्नेंट महिला को कम से कम 8 से 10 घंटे की नींद अवश्य लेनी चाहिए जिनसे वो और उनका शिशु स्वस्थ रहे।
  • प्रेग्नेंट महिला को कम से कम दिन में 3 से 4 लीटर पानी पीना चाहिए जिससे उनके शरीर में पानी की कमी न हो और गर्भ में पल रहे शिशु का विकास अच्छे से हो।
  • गर्भवती महिला को जितना हो सके उतना कैफीन वाली चीजों का सेवन बिलकुल कम करना चाहिए जैसे की चाय, कोफ़ी, चॉकलेट और सॉफ्टड्रिंक्स। क्युकी कैफीन वाली चीजों के सेवन से high BP और शिशु के मगज के विकास में कमी आ सकती है।
  • महिलाओ को अपनी प्रेगनेंसी के दौरान बाजारू खानीपिनी, फास्टफूड, तला हुआ खाना बिलकुल भी नहीं खाना चाहिए और जितना हो सके उतना सात्विक आहार और घर का बना हुआ ताजा खाना खाना चाहिए।
  • शराब का सेवन भी प्रेग्नेंट महिला के लिए और उनके पेट में पल रहे बच्चे के लिए बहुत ही खतरनाक होता है। इस लिए इन सभी से दूर रहे।
  • बासी खाना भी प्रेगनेंसी के दौरान नहीं खाना चाहिए इनमे बहुत ही बुरे bacteria होते है जिनसे महिला को food poisoning होने की संभावना रहती है।
  • कच्चा पपीता और अनानस का सेवन भी प्रेगनेंसी के दौरान न करे क्युकी इन दोनों के सेवन से आपको गर्भपात के chances बढ़ जाते है।
  • कच्ची सब्जियों का सेवन भी कम करे क्युकी कच्ची सब्जिया खाने से आपको गैस, अपचा जैसी समस्या कर सकते है इस लिए आप हो सके तो सब्जियों को steam करके खाये।
  • Active रहे – प्रेगनेंसी के दौरान हर महिला को एक्टिव रहना चाहिए जिनसे उनके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से पाए और गर्भ में पल रहे शिशु को भी रक्त का संचार अच्छे से हो पाए। इस लिए आप घर के काम के अलावा हलके फुल्के व्यायाम करे।
  • दिन में कम से कम 30 मिनट तक खुले पैर घास पर या घर में चले जिनसे आपका digestion अच्छे से होगा और आप relax महसूस करेंगे। scientifically चलने से आपके गर्भ में रहे शिशु का IQ level अच्छा होता है ऐसा कहा जाता है।
  • योग और प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में अवश्य शामिल करे। यह आपके शारीरक और मानसिक संतुलन को बनाये रखने म बहुत ही मदद करता है।
  • प्रेगनेंसी के दौरान thyroid की जाँच करवाते रहे क्युकी hypothyroid से आपको miscarriage की संभावना बढ़ जाती है।
  • प्रेगनेंसी के 3rd trimester यानि की आखरी के 3 महीने में आपको ज्यादा सतर्क रहना है क्युकी वो पल बहुत ही नाजुक होते है। और 9 में महीने में डॉक्टर से जाँच करवाते रहे और उनके निदेर्शों का पालन करे।

तो इसआर्टिकल में हमने जाना की प्रेगनेंसी में सुबह नाश्ते में क्या खाना चाहिए और प्रेगनेंसी में सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए के बारे में। इसके अलावा प्रेगनेंसी में आहार का महत्व और प्रेगनेंसी में जरुरी पोषक तत्व क्या क्या है इनके बारे में भी जाना।

यह भी पढ़े :

क्या प्रेगनेंसी में कच्चा आम खा सकते है – जानिए सच्चाई

प्रेगनेंसी में कैसे सोना चाहिए

गर्भावस्था में पानी की कमी के लक्षण, कारण और उपाय

Leave a Comment

Ads Blocker Image Powered by Code Help Pro

Ads Blocker Detected!!!

We have detected that you are using extensions to block ads. Please support us by disabling these ads blocker.

Powered By
Best Wordpress Adblock Detecting Plugin | CHP Adblock