पीरियड आने के लक्षण | पीरियड आने से पहले दिखने लगते है ये लक्षण

लड़किया और महिलाओ के जीवन का हिस्सा है उनका पीरियड आना। क्युकी यदि किसी महिला को बच्चे को जन्म देना है तो उनके लिए उनका पीरियड में होना बहुत ही महत्वपूर्ण और जरूरी होता है। कई सारी महिलाओ को पीरियड आने के लक्षण क्या है? यह पता नहीं होता है और बहुत सारी महिलाओ को पीरियड आने से पहले के लक्षण (मासिक धर्म आने के लक्षण) दिखाई देने लगते है। जिनसे उनको यह पता लगता है की उनके पीरियड्स का शुरू होना नजदीक ही है। 

आमतौर पर महिलाओ को मासिक धर्म (पीरियड) शुरू होने के 5 दिन पहले या 1 हप्ता पहले ही पीरियड आने के लक्षण का अनुभव होने लगता है जिसे प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम ( premenstrual syndrome यानि pms ) कहा जाता है। पर प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम के लक्षण थोड़े से अलग होते है। जो मासिक धर्म के कुछ दिनों में धीरे धीरे खत्म हो जाते है।

यहाँ पर आपको कुछ ऐसे पीरियड आने के लक्षण यानि की पीरियड आने से पहले के लक्षण बताये गए है जिनसे आप भी अपने पीरियड शुरू होने के समय को समज सकती है। हलाकि हर महिला में यह पीरियड आने के लक्षण दिखना जरूरी नहीं है पर ज्यादातर महिलाओ को पीरियड के दौरान और पीरियड शुरू होने से पहले यह तकलीफ होती रहती है जिनसे उन्हें अपने पीरियड कब शुरू होंगे यह पता लग जाता है।

पीरियड मिस होने के बाद प्रेगनेंसी टेस्ट कब करना चाहिए

पीरियड आने से पहले के लक्षण – पीरियड आने के लक्षण

 
महिलाओ के शरीर में कुछ ऐसे लक्षण दिखाई देते है जिनसे उन्हें पता लग जाता है की जल्द ही उनके पीरियड शुरू होने वाले है।
 

1. पेट के निचले हिस्से में (पेडू) में दर्द

बहुत सारी महिलाओ को पीरियड (माहवारी) शुरू होने से पहले पेडू में दर्द और कमर दर्द होने लगता है। कई महिलाओ को पैर भी दर्द करते है। पर ये समस्या पीरियड के शुरू होने के बाद कम हो जाती है पर कई महिलाओ को पीरियड के दौरान भी यह दर्द रहता है और पीरियड बंद होने के बाद जाता है।

2. थकान महसूस होना

कई सारी महिलाओ को पीरियड शुरू होने से पहले थकान जैसा लगता है क्युकी पीरियड के नजदीक आने से महिला के शरीर में hormones का स्तर निचे गिरने लग जाता है जिसकी वजह से शरीर में कमजोरी लगती है और premenstrual pain (पीरियड से पहले दर्द) की वजह से भी ठीक से नींद नहीं आती है जिसके कारण भी महिला को थकान महसूस होती है।

3. स्तनों में भारीपन और हल्का दर्द

पीरियड नजदीक आने से महिला के स्तनों में स्तन ग्रंथिया बड़ी और सूज जाती है जिनके कारण महिलाओ को स्तनों में हल्का दर्द और भारीपन लगता है पर यह पीरियड शुरू होने क 2-3 बाद अपनेआप ठीक हो जाता है।

4. मुड स्विंग होना

पीरियड आने से पहले या पीरियड के दौरान कई महिलाओ के मूड में बदलाव होता है जैसेकी, चिड़चिड़ापन, गुस्सा आना, बात बात पे चिंता या टेंशन आ जाना, भावनाओ का कम और ज्यादा होना, कामकाज में मन नहीं लगना, अचानक से मुड बदलके खुश होना या दुखी होना।

5. ऐठन आना

कई महिलाओ को पीरियड शुरू होने से पहले ऐठन जैसा महसूस होता है। क्युकी माहवारी आने से पहले ऐठन जैसा महसूस होता है जो माहवारी के 2-3 दिन बाद कम हो जाती है।

6. पेडू में सूजन लगना

अगर किसी महिला को पीरियड शुरू होने से पहले अपने पेट और पेडू का हिस्सा फुला हुआ लग रहा है तो उन्हें पीएमएस फूला हुआ भी हो सकता है। इसका कारण महिला के शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन के स्तर में बदलाब होना है। ये hormonal changes के कारण शरीर में पानी और नमक अधिक बनने लगता है जिससे पेट फुला हुआ लगता है। यह पीरियड आने से पहले के लक्षण से पीरियड के 2-3 दिन बाद राहत मिलती है।

7. सिरदर्द होना

महीलाओ को पीरियड शुरू होने से पहले या पीरियड के दौरान सिरदर्द की समस्या होती है। यह समस्या का कारण भी हॉर्मोन्स के उतर-चढ़ाव हो होता है। कई महिलाओ को माइग्रेन भी हो जाता है। बहुत सी महिलाओं को ओवुलेशन के दौरान भी माइग्रेन होता है।

8. मुँहासे (pimples) की समस्या

पीरियड आने से पहले 1 हप्ते पहले से महिलाओ के चहेरे (face) पर मुँहासे दिखने लगते है। उस शरीर में हॉर्मोन का स्तर बढ़ जाता है जिनके कारण तेल (सीबम) का उत्पादन बढ़ जाता है और यह चहेरे के रोम छिद्रो को बंद कर देता है जिससे मुँहासे होने लगते है।

9. कब्ज और दस्त होना 

कुछ महिलाओ को माहवारी आने से पहले कब्ज और दस्त जैसी समस्या होती है। हलाकि यह समस्या बहुत ही कम महिलाओ में होती है।

10. नींद कम या ज्यादा आना

बहुत सी महिला को पीरियड से पहले और पीरियड के दौरान नींद काम आना या ज्यादा नींद आने लगती है। यह हॉर्मोन के बदलाव, थकान और दर्द की वजह हो सकता है।


11. वाइट डिस्चार्ज होना

बहुत सारी लड़कीओ और महिलाओ को पीरियड शुरू होने 1-2 दिन पहले चिकना और गाढ़ा सफ़ेद पानी (white discharge) होता है जिनसे उन्हें पीरियड की नजदीकी का पता चलता है। 
 
तो यह थे पीरियड आने से पहले के लक्षण (पीरियड आने के लक्षण) अगर आपको भी पीरियड आने से पहले इस तरह के कोई भी लक्षण दीखते है तो आप अंदाजा लगा सकते हो की आपके पीरियड जल्दी शुरू होने वाले है। इसके अलावा बहुत सारी महिलाओ को अन्य महिलाओ की तुलना में प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम ( premenstrual syndrome ) के गंभीर लक्षण दीखते है। ये लक्षण पीरियड शुरू होने के 1 हप्ता पहले दीखते है और पीरियड खत्म होने के बाद भी रह सकते है। यह लक्षण आपके काम को भी प्रभावित कर सकते है। इस लिए अगर आपको प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम दिखे तो आप तुरंत ही डॉक्टर से  करवाइये।
 
Happy Parenting.
यह भी पढ़े
 
 
  
 

Leave a Comment

Ads Blocker Image Powered by Code Help Pro

Ads Blocker Detected!!!

We have detected that you are using extensions to block ads. Please support us by disabling these ads blocker.