जानिए प्रेगनेंसी में क्या क्या पढ़ना चाहिए – प्रेगनेंसी में ये किताबे जरूर पढ़े

हर माता-पिता बचपन से ही अपने बच्चे में अच्छे अच्छे संस्कार डालना चाहते है क्युकी हर माता-पिता अपने बच्चे को एक आदर्श नागरिक बनाना चाहते है। इस लिए माँ-बाप बचपन से ही बच्चे को अच्छी सिख देते है और खुद भी ऐसा व्यव्हार करते है जैसा वो अपने बच्चे को बनाना चाहते है। पर क्या आपको पता है की गर्भ में भी बच्चे को संस्कार दिए जा सकते है। इस लिए महिला जब प्रेगनेंट (pregnant) होती है तो उनको ये सवाल जरूर रहता होगा की वो प्रेगनेंसी में कोन सी किताबे पढ़े? तो आपको इस आर्टिकल में जानकारी मिल जाएगी की आपको प्रेगनेंसी में क्या क्या पढ़ना चाहिए? प्रेगनेंसी में किताबे क्यों पढ़नी चाहिए ? प्रेगनेंसी बुक्स कोन सी होती है ?

तो चलिए अब ये जान लेते है की नवजात शिशु को गर्भ संस्कार देने के लिए क्यों और कोन सी किताबे पढ़नी चाहिए।

 

प्रेगनेंसी में किताबे क्यों पढ़नी चाहिए ?

माता चाहे तो अपने बच्चे को वो सारे संस्कार गर्भ में ही दे सकती है जो वो चाहती है और इन सब में किताबे पढ़ना भी शामिल है। क्युकी किताबे पढ़ने से बच्चे के मस्तिष्क का विकास भी अच्छे से होता है और महिला को भी शांति का अनुभव होता है। 

इस लिए महिला को अपनी प्रेगनेंसी के दौरान घर का काम काम करते करते अपनी दिनचर्या में किताबो को भी जरूर शामिल करना चाहिए। 

 

प्रेगनेंसी में कैसी किताबे पढ़नी चाहिए?

जैसे की हम ने पहले जाना की प्रेगनेंसी में बच्चे का मष्तिष्क का विकास होने लगता है तो प्रेगनेंट महिला को हमेशा अच्छी अच्छी किताबे पढ़नी चाहिए (प्रेगनेंसी बुक्स इन हिंदी) जीस से उनके आने वाले बच्चे को अच्छे संस्कार मिले। महिला को ऐसी कोई भी किताब नहीं पढ़नी चाहिए जिस से उनका मन विचलित हो और उनका ख़राब असर बच्चे पर भी पड सकता है। 
 
इस लिए महिला को हमेशा धार्मिक ग्रंथ, पॉजिटिव थॉट्स, हैप्पी लाइफ, बेबी केयर, वार्तालेख, महान लोगो का जीवन चरित्र, मनोरंजन वाली किताब ये सब पढ़ना चाहिए।  
 
 

प्रेगनेंसी में किताबे पढ़ने का क्या फायदा है ?

 
प्रेगनेंसी में किताबे पढ़ने से आपको और आने वाले बच्चे को बहुत से फायदे होते है। अगर आप प्रेगनेंसी में बोल के किताबे पढ़ती है तो बच्चा भी आपकी आवाज को पहचानने लगता है और बच्चे को भी किताब का ज्ञान मिलता है और इस से बच्चे के मष्तिष्क का विकास भी सही से होता है। 
 
1. तनाव से मुक्ति – प्रेगनेंसी के दौरान अक्सर महिलाओ को कोई न कोई कारन से तनाव रहता है की प्रेगनेंसी में क्या खाये और क्या ना खाये, प्रेगनेंसी में कोन से काम न करे और न करे, जिस से बच्चे को कोई नुकशान ना हो और ऐसे में अगर आप हररोज किताबे पढ़ते हो तो आपका मन शांत रहता है और तनाव से मुक्ति मिलती है।
 
2. मनोरंजन अगर महिला प्रेगनेंसी के दौरान किताबे पढ़ती है तो वो उनके लिए के मनोरंजन का साधन भी होगा क्युकी महिला को प्रेगनेंसी के दौरान कुछ न कुछ एक्टिविटी जरूर करनी चाहिए। 
 
3. ज्ञान बढ़ना – वैसे तो महिलाओ को किताबे पढ़ने का समय कम मिलता है पर अगर वो प्रेगनेंसी के दौरान किताबे पढ़ती है तो ये उनके लिए लाभदायी रहेगा और उनके ज्ञान में भी बढ़ावा करेगा। 
 
4. शिशु के मष्तिष्क का विकास – प्रेगनेंसी में शिशु के मष्तिष्क का विकास तेजी से होता है ऐसे में माँ जो भी activity करती है उन सब का असर आने वाले बच्चे पर पड़ता है। इस लिए प्रेगनेंसी महिला को हमेशा कोई ना कोई प्रवृति जरूर से करनी चाहिए और अगर माँ किताबे पढ़ती है तो बच्चे को भी उस किताबो का ज्ञान जरूर मिलता है बच्चा होशियार निपुण पैदा होता है। 
 
 

प्रेगनेंसी में क्या क्या पढ़ना चाहिए | प्रेगनेंसी बुक्स इन हिंदी

 
प्रेगनेंसी में आप बहुत सी अलग अलग तरह की किताबे पढ़ सकते है  जिस से आपको भी फायदा मिले तो चलिए देख लेते है प्रेगनेंसी में आपको क्या क्या पढ़ना चाहिए?
 
 

1. भगवत गीता

भगवत गीता


अगर आप गर्भवती है तो आपको भगवत गीता को जरूर पढ़ना चाहिए क्युकी भगवत गीता में से आपको और आपके आने वाले बच्चे को कर्म के सिद्धांत के बारे में ज्ञान मिलेगा और भगवत गीता में से आपको मुश्केली में भी आसानी से जीवन केसे जिया जाये उसके बारे में भी जानकारी मिलेगी तो आप भगवत गीता को अवश्य पढ़े। 

 

2. रामायण 

रामायण

आपको प्रेगनेंसी में रामायण भी अवश्य पढ़नी चाहिए क्युकी रामायण में से भी आपको और आपके आने वाले बच्चे को बहुत ज्ञान मिलेगा और कैसे एक मर्यादापूर्वक जीवन जीना उनकी सिख भी मिलेगी। रामायण भी आपके बच्चे में अच्छे संस्कार डालने के लिए एक अच्छा पुस्तक है तो इसे जरूर पढ़े। 

 

3. महाभारत 

महाभारत

 

महाभारत को भी प्रेगनेंसी के दौरान पढ़ा जा सकता है आपको महाभारत के हर एक पात्र से कुछ न कुछ सिखने को मिलेगा इस लिए आप महाभारत को अवश्य पढ़े। वैसे ऐसा कहा जाता है की महाभारत में पुरे संसार का politics आ जाता है तो ये आपके आने वाले बच्चे के लिए भी लाभदायक होगा।
 
इस के अलावा आप गणेश मंत्र, हनुमान चालीसा, शिवपुराण, वचनामृत, बाइबल, कुरान कोई भी अपने भगवान के अनुरूप कोई भी किताब पढ़ सकते हो। 
 

4. बच्चो की किताबे 

बच्चो की कहानिया

 

आप प्रेगनेंसी के दौरान बच्चो की भी किताबे पढ़ सकते हो। इस में आप पंचतंत्र की कहानिया भी पढ़ सकते हो। इस से आपको नयी नयी बाते भी सिखने को मिलेगी और बच्चो की कहानिया पढ़ना आपके आने वाले बच्चे के लिए भी फायदेमंद होगा।  
 

5. मैगज़ीन और समाचार पत्रिका

magazine

 

प्रेगनेंसी में समाचार पत्रिका और मैगज़ीन पढ़ना बहुत ही अच्छा रहता है क्युकी इस से आपको दुनिया की खबर भी मिलती रहेगी और आपका मूड भी फ्रेश रहेगा। मैगज़ीन और समाचार पढ़ने से आपका और आने वाले बेबी का जनरल नॉलेज भी बढ़ेगा। पर आपको सिर्फ positive news ही पढ़ने है क्युकी negative news पढ़ने से आपके बेबी पर बुरा असर पड सकता है। 
 

6. गर्भसंस्कार बुक 

गर्भसंस्कार बुक]

जब भी कोई महिला बेबी प्लान कर रही है या प्रेगनेंट है उनको गर्भसंस्कार की किताब जरूर पढ़नी ही चाहिए। क्युकी गर्भसंस्कार की किताब से आपको बच्चे में कैसे और कोन से संस्कार देने चाहिए उनका सारा ज्ञान मिल जाता है।  

 
तो ये सारी किताबे है जिनको आप अपनी प्रेगनेंसी के दौरान पढ़ सकते है। इस के अलावा आपको puzzle games भी खेलनी है जिस से आपके बच्चे के दिमाग का विकास अच्छे से हो।
 
तो उम्मीद है की आपको आपकी प्रेगनेंसी को एन्जॉय करते करते प्रेगनेंसी में क्या क्या पढ़ना चाहिए और कोन कोन सी प्रेगनेंसी बुक्स पढ़े के बारे में अच्छी जानकारी मिली होगी। 
 
Happy Parenting .
 
यह भी पढ़े :
 
 
 
 
 

 

Leave a Comment

Ads Blocker Image Powered by Code Help Pro

Ads Blocker Detected!!!

We have detected that you are using extensions to block ads. Please support us by disabling these ads blocker.