Pregnancy Diet – प्रेगनेंसी में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

प्रेगनेंट होना हर एक महिला के लिए सौभाग्य की बात होती है। जो औरत कंसीव करना चाहती है (प्रेग्नेंट कैसे होते है) और जैसे ही उनके पीरियड मिस होते है वैसे ही उनको अंदर से ख़ुशी मिलती की शायद प्रेगनेंट है। उसके बाद में उनको जब प्रेगनेंसी के शुरुआती लक्षण भी दिखाई देते है तो और पक्का हो जाता है। पर इन्ही के साथ प्रेगनेंट महिला को ये चिंता सताने लगती है की उनको प्रेगनेंसी में क्या खाना चाहिए, प्रेगनेंसी में क्या नहीं खाना चाहिए, प्रेगनेंसी में सुबह क्या खाना चाहिए, प्रेगनेंसी के पहले महीने में क्या खाना चाहिए या पूरी प्रेगनेंसी के दौरान क्या खाना चाहिए ?

 

 

तो आपको बिलकुल भी चिंता करने की बात नहीं है आपको इस आर्टिकल में सारी जानकारी मिल जाएगी की आपको प्रेगनेंसी में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।

प्रेगनेंसी के दौरान आपके साथ आपके पेट में पल रहे बच्चे की भी सारी जरूरते आपको ही पूरी करनी होती है आखिर बच्चा आपके शरीर से ही पोषण लेता है इस लिए आपको आपके खान-पान का विशेष ख्याल रखना पड़ेगा। इस लिए आपको अपने डाइट में सारे नुट्रिशन्स को शामिल करना होगा जैसे की कार्बोहायड्रेट, गुड फेट. मिनरल्स, फाइबर, विटामिन्स क्युकी सभी नुट्रिशन्स से आपको और आपके बच्चे को पोषण मिलेगा। 

तो चलिए अब ये जान लेते है की,

Table Of Contents hide

प्रेगनेंसी में क्या खाना चाहिए | pregnancy me kya khaye ?

 

1. डेरी प्रोडक्ट्स

महिला को पूरी प्रेगनेंसी के दौरान दूध और दूध से बनी चीजे खानी चाहिए क्युकी दूध में कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती है और आपको दूध से बनी प्रोडक्ट्स में से प्रोटीन भी मिलता है जो आपके आने वाले बच्चे के लिए बहुत ही लाभदायी और जरुरी होता है। आपको दूध को अपने डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए क्युकी दूध आपकी हड़िया मजबूत बनाती है जो की आपको डिलीवरी के समय पे बहुत काम आएगी। आप दूध के साथ साथ पनीर, दही, चीज़, बटर, दही को भी शामिल जरूर करे। 
 

2. हरी सब्जिया

प्रेगनेंट महिला को अपने आहार में हरी सब्जिओ का भरपूर सेवन करना चाहिए। हरी सब्जिओ में से आपको जरुरी विटामिन्स और मिनरल्स मिल जाते है जो की आपके बच्चे के विकास के लिए जरुरी होते है और हरे पत्ते वाली सब्जिओ से आपके शरीर में खून की कमी नहीं होती है और हीमोग्लोबिन बढ़ता है जो आपको और आपके बच्चे के विकास और नार्मल डिलीवरी के समय पे जरुरी होता है। 
 

3. फल

आपको प्रेगनेंसी के दौरान अपने आहार में फलो को भी शामिल करना है क्युकी फल में से आपको तरह तरह के मिनरल्स और विटामिन C मिलता है फल में फाइबर की मात्रा अधिक रहती है जिस से गर्भवती महिला को प्रेगनेंसी के दौरान कब्ज की शिकायत नहीं रहती। फलो में मुख्यरूप में केला, अनार, एवोकाडो, नारंगी, इन फलो को जरूर शामिल करना है। 
 

4. साबुत अनाज

साबुत अनाज को आप अपनी पूरी प्रेगनेंसी में ले सकते हो और आपको साबुत अनाज को अपनी डाइट में शामिल करना ही है क्युकी प्रेगनेंसी के दौरान आपको ज्यादा कैलोरी की जरूर रहती क्युकी आपके बेबी के लिए भी आपको एनर्जी एकठी करनी होती है। आपको ओट्स, कीनोआ, चावल इन सब को जरूर खाना चाहिए क्युकी इन सब में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है और साथ में इस में से आपको विटामिन्स और मिनरल्स भी मिल जाते है जो की आपके बच्चे के विकास में मददरूप होते है। 
 
 

5. दाल

प्रेग्नेंट महिला को अपने आहार में सभी प्रकार की दाल को शामिल करना चाहिए क्युकी दाल में भी काफी मात्रा में प्रोटीन होता है। आप सभी दाल को मिक्स करके भी खा सकते हो। 
 

6. अंडा

अगर आप प्रेग्नेंट है तो आप अपने खाने में Egg (अंडा) को शामिल कर सकते हो क्युकी अंडे में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है और अंडा का सेवन आपके आने वाले बच्चे के विकास में भी अच्छा रहता है। पर आपको अंडा को बॉईल लड़के या फिर अंडा की कोई और डिश बनाके कहानी है कभी भी कच्चे अंडे का सेवन न करे। 
 

7. बिना वसा का मास 

अगर आप प्रेग्नेंट है और आप नॉन-वेजेटेरियन यानि की आप मांसाहारी है तो आप अपने डाइट में मिट को शामिल कर सकती है आपको इस में से काफी मात्रा में प्रोटीन,आयरन और विटामिन बी 12 मिल जाता है। अक्सर महिलाओ को प्रेगनेंसी के दौरान आयरन की कमी हो जाती है ऐसे में बिना वसा का मास का सेवन आपके लिए लाभदायी रहेगा। 
 

8. खूब पानी पीजिये 

प्रेगनेंसी में पेट में पल रहा बच्चा पानी के अंदर ही होता है तो अगर महिला को डिहाइड्रेशन हो जाता है तो बच्चदानी में पानी कम होने लगता है और बच्चे को खतरा हो सकता है इस लिए पूरी प्रेगनेंसी के दौरान महिला को खूब पानी पीना चाहिए। ज्यादा पानी पिने से आपको प्रेगनेंसी के दौरान कज्ब भी नहीं रहेगा। 
 

9. फल का जूस और नारियल पानी

जैसे की मेने ऊपर बताया की आपको पानी ज्यादा पीना है इसी के साथ आप फ्रूट का जूस और नारियल पानी भी पि सकते हो क्युकी नारियल पानी में बहुत सारे विटामिन्स पाए जाते है और ये आपके शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करेगा। 
 

10. दलिया

प्रेगनेंसी के दौरान दलिया का सेवन बहुत लाभदायी होता है। दलिया में फाइबर, कार्बोहायड्रेट, पोटेशियम, मेगनेशियम मिलता है जो महिला को भरपूर एनर्जी और बच्चे के विकास में मदद करता है। आप दलिया में से बहुत सी डिश बना सकते हो जैसे की, दलिया खिचड़ी, दलिया खीर, दलिया पुलाव विगेरे।
 

11. ड्राई फ्रूट्स

आपको प्रेगनेंसी के दौरान डॉयफ्रुइट्स का सेवन जरूर करना चाहिए क्युकी डॉयफ्रुइट्स में से आपको बहुत सारे नुट्रिशन्स मिलेंगे जो आपके और आपके बेबी के लिए बहुत ही फायदेमंद रहेंगे। और आपको अपने बच्चे के दिमाग के विकास के लिए दिन में 2 अखरोट का सेवन जरूर करना है।   

जानिए प्रेगनेंसी के शुरुआती लक्षण कैसे होते हैं  

 

प्रेगनेंसी में क्या नहीं खाना चाहिए? – pregnancy me kya na khaye ?

 

ऐसी कई सारी चीजे होती है जिनको आप अपनी प्रेगनेंसी के दौरान ना खाये तो आपके और आपके बच्चे के लिए अच्छा रहेगा। जानिए प्रेगनेंसी क्या क्या नहीं खाना चाहिए।
 

1. कच्चा अंडा

गर्भवती महिलाओ को कभी भी कच्चा अंडा का सेवन नहीं करना चाहिए क्युकी कच्चे अंडे से आपको सालमोनेला का खतरा हो सकता है और आपको शायद उलटी भी हो सकती है।

2. कैफीन का सेवन न करे

गर्भवती महिला को प्रेगनेंसी के दौरान बिलकुल भी कैफीन वाली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए क्युकी ज्यादा कैफीन वाली चीजों से गर्भपात का खतरा हो सकता है और कैफीन के सेवन से महिला की नींद काम हो जाती है और बच्चा कम वजन वाला पैदा हो सकता है। इस लिए इन सब चीजों से परहेज रखे जैसे की चाय, कॉफी, चॉकलेट आदि

3. पपीता का सेवन न करे

पपीता की तासीर गरम होती है इस लिए गर्भवती महिला को पपीता का बिलकुल भी सेवन नहीं करना चाहिए। पपीता से बच्चे को नुकशान होता है और गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है। 

4. अनानस का सेवन न करे

अनानस भी तासीर में गरम होता है। इस लिए गर्भावस्था के दौरान अनानस का सेवन भी न करे।

5. कच्चा मास ना खाये

अगर आप प्रेग्नेंट है तो आपको कच्चे मास का सेवन बिलकुल नहीं करना है क्युकी कच्चे मास का सेवन से टॉक्सोपलॉस्मोसिस का खतरा रहता है और गर्भपात हो सकता है।

6. बिना धुली फल और सब्जी न खाये

जब भी आपको फल और सब्जी खानी है तो उसको सबसे पहले अच्छे से विनेगर से धो ले क्युकी आजकल फल और सब्जी जल्दी पकाने के लिए उसमे बहुत सी जंतुनाशक दवाये छंटी जाती है। जो आपकी प्रेगनेंसी के लिए सही नहीं है।

7. अंकुरित चीजे कम खाये

यु तो अंकुरित चीजे खाना बहुत ही लाभदायी होता है पर प्रेगनेंसी के दौरान आपको अंकुरित चीजों का सेवन कम से कम करना चाहिए क्युकी अंकुरित दालों में साल्मोनेला, लिस्टेरिया और ई-कोलाई जैसे बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जिस से गर्भवती महिला को फ़ूड पोइशनिंग की समस्या हो सकती है।

8. धूम्रपान न करे

गर्भवती महिला को शराब और नशीली चीजों का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। क्युकी नशा और धूम्रपान करने से आपके पेट में पल रहे बच्चे के दिमागी और शारीरिक विकास में बाधा आ सकती है। और धूम्रपान करने से आपके गर्भपात होने की संभावना बढ़ जाती है। और धूम्रपान करने से आपकी premature delivery भी हो सकती है।
तो ये थी पूरी जानकारी की प्रेगनेंसी में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं अगर आप ऊपर दी गई बातो का और डाइट का ध्यान रखते हो तो आपको आपकी प्रेगनेंसी में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
Happy Parenting .
 FAQ
 
1. प्रेगनेंसी में क्या नहीं खाना चाहिए?
 

प्रेगनेंसी में कच्चा अंडा, कैफीन वाली चीजे, पपीता, अनानस, कच्चा मास, बिना धुली फल और सब्जी, अंकुरित चीजे, धूम्रपान, ये सब नहीं खाना चाहिए। 

2. प्रेगनेंसी में क्या खाना चाहिए?
 

प्रेगनेंसी में डेरी प्रोडक्ट्स, हरी सब्जिया, फल, साबुत अनाज, दाल, अंडा, बिना वसा का मास, खूब पानी, फल का जूस और नारियल पानी, दलिया, ड्राई फ्रूट्स ये सब चीजे अवश्य खानी चाहिए।

 

 

Leave a Comment

Ads Blocker Image Powered by Code Help Pro

Ads Blocker Detected!!!

We have detected that you are using extensions to block ads. Please support us by disabling these ads blocker.

Powered By
Best Wordpress Adblock Detecting Plugin | CHP Adblock